सरसों में तना गलन रोग के प्रबंधन हेतु सलाह by RFIS-ADVISORIES published on 2023-03-22T09:12:28Z नमस्कार किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और ग्रामीण कृषि-मौसम सेवा एवं केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान, जोधपुर के सहयोग से आपको सलाह है की सरसों की खड़ी फसल में तना गलन रोग के कारण सबसे अधिक नुकसान पहुंचता है। इस रोग के लक्षण खेत में जल जमाव से पौधों के तने पर साफ नजर आते हैं। फफूंद का प्रकोप होने पर यह रोग उत्पन्न होता है। इस रोग पर नियंत्रण हेतु कवकनाशक दवाई बाविस्टिन (कार्बेनडाज़िम 50% डब्ल्यू पी ) @ 2 ग्राम मात्रा / लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें। अधिक जानकारी के लिए रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री हेल्पलाइन 18004198800 पर संपर्क करें, धन्यवाद।