पशुओं के आहार में नमक की विशेषता by RFIS-ADVISORIES published on 2023-03-03T06:00:23Z नमस्कार, किसान भाईयों व बहनो, रिलायंस फाउंडेशन और ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के सहयोग से आपको सलाह है कि गौ पशुओं के आहार में नमक की विशेष आवश्यकता होती है। इससे आहार का स्वाद बढ़ता है और पशु चारा चाव से खाते है। लार के निकालने व पाचक रस में पाए जाने वाले हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के निर्माण में सहायक होता है। एक वयस्क गौ पशु को 15 ग्राम व दूध देने वाले पशु को 20- 30 ग्राम नमक प्रतिदिन देना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री हेल्पलाइन 18004198800 पर संपर्क करें, धन्यवाद|