गेहूं की दूधिया अवस्था में सिंचाई करने हेतु सलाह by RFIS-ADVISORIES published on 2023-03-22T07:34:33Z नमस्कार किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और ग्रामीण कृषि-मौसम सेवा एवं कृषि अनुसंधान केन्द्र (महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय) उदयपुर के सहयोग से किसानों को सलाह दी जाती है कि गेहूं की फसल इस समय दाने भरने की अवस्था में है। इसलिए दानों के अच्छे विकास हेतु दूधिया अवस्था में सिंचाई अवश्य करें। और अधिक जानकारी के लिए रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री हेल्पलाइन 1800-419-8800 पर संपर्क करें, धन्यवाद।