दुधारू पशुओं को 50 से 60 ग्राम खनिज मिश्रण तथा 50 ग्राम नमक by RFIS-ADVISORIES published on 2022-09-22T13:53:19Z नमस्कार पशुपालक भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और ग्रामीण कृषि-मौसम सेवा एवं स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के सहयोग से पशुपालक भाइयों को सलाह दी जाती है कि अभी पशुओं में ब्याँत का समय है| ब्याँत पशु की पूरी सावधानी रखें| और आपातकाल में पंजीकृत पशु चिकित्सक से सलाह लेवे। पशु ब्याने के 2 घंटे तक बच्चों को घीस अवश्य पिलाएं। दुधारू पशुओं को 50 से 60 ग्राम खनिज मिश्रण तथा 50 ग्राम नमक प्रतिदिन की दर से पशु आहार में अवश्य मिलाए। जिससे पशुओं के दूध उत्पादन और शरीरिक क्षमता बनी रहे, अधिक जानकारी के लिए रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री हेल्पलाइन 1800419880 पर संपर्क करें, धन्यवाद।