चना फसल में उकठा रोग का प्रबंधन by RFIS-ADVISORIES published on 2023-01-11T10:44:51Z नमस्कार, किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के सहयोग से किसान भाइयों को सलाह है की चने फसल मे उगरा यानि उकठा रोग या शुष्क जड़ सडन की शिकायत होने पर ग्रसित पौधों को खेत से निकालकर नष्ट कर दें। यह एक मृदा एवं बीज जनित बीमारी है। इस बीमारी के प्रबंधन हेतु ट्राइकोडरमा से मृदा एवं बीज उपचार बुवाई से पूर्व करना चाहिए। फसल में बुवाई के 35 से 40 दिन उपरांत ही सिंचाई करना चाहिए। इस बीमारी के प्रबंधन हेतु सिंचाई के समय ट्राइकोडेरमा विरिडी चूर्ण 1 किलोग्राम प्रति 50 किग्रा सड़ी गोबर खाद मे मिलाकर फैला दे| उसमे कुछ बूंद पानी छिड्के 2 दिन बाद खेत मे भुरकाव करें। अधिक जानकारी के लिए रिलायंस फ़ाउंडेशन के टोल फ्री नंबर 1800-419-8800 पर सुबह 9.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक संपर्क कर सकते है, धन्यवाद।