तापमान में वृद्धि होने पर पशुओं की देखभाल हेतु सलाह by RFIS-ADVISORIES published on 2023-03-03T05:58:37Z किसान भाईयों व बहनो नमस्कार, रिलायंस फाउंडेशन और ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र-संचालनायल कृषि एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय,रायपुर के सहयोग से आपको सलाह है कि, दिन पर दिन तापमान बढ़ता ही जा रहा है। इसलिए पशुशाला से बारदाना हटा दें और पशुशाला में ताजी हवा के लिए खिड़कियों की व्यवस्था करें। जानवरों के बाड़े से मच्छरों को दूर रखने की सलाह दी जाती है। मवेशियों को दिन में दो बार हरा चारा, स्वच्छ और ताजा पानी उपलब्ध कराएं। गर्मी के मौसम में प्रति पशु 50-60 ग्राम नमक प्रतिदिन दें।,धन्यवाद|